जांजगीर: ड्रीम प्वाइंट जांजगीर में भव्य गरबा का आयोजन, माता रानी की भक्ति में प्रतिभागी झूमे
नवरात्रि के पावन अवसर पर ड्रीम प्वाइंट में भव्य गरबा आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक गरबा नृत्य और भक्तिमय संगीत के बीच प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ गरबा किया। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।