लटेरी: लटेरी में सागौन की लकड़ी ले जा रहे बोलेरो वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Lateri, Vidisha | Jul 11, 2024 लटेरी में वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए सागौन की लकड़ी ले जा रहे एक बोलेरो वाहन को जप्त किया है इस कार्यवाही में वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली इस दौरान बोलेरो वाहन में पांच नग अवैध रूप से सागौन की लकड़ी के पाए गए