डोलरिया: डोलरिया में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
डोलरिया में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। खेड़ापति माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा पंडाल पहुंची। सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भगवान के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।