बेलहर: खनन विभाग व पुलिस की टीम ने बेलहर बाज़ार चौक से अवैध रूप से बालू लदा टीपर किया ज़ब्त, जांच के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी
Belhar, Banka | Mar 10, 2024 बेलहर बाज़ार चौक से खनन विभाग और पुलिस की टीम ने रविवार को अवैध उत्खनन और ढुलाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अवैध बालू लेकर जा रहे एक टीपर को ज़ब्त कर लिया। थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि खनन विभाग मामले की जांच कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।