बेलहर: साहबगंज बाजार में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई विशाल झांकी, देखने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Belhar, Banka | Mar 8, 2024 साहबगंज बाजार में महाशिवरात्रि के अवसर पर बैंड बाजा और डीजे के साथ विशाल और भव्य झांकी निकाली गई। झांकी साहबगंज बाजार, बीरगांव व भोजपुर आदि जगहों का भ्रमण करते हुए कैलाश नाथ धाम पहुंचकर बाबा भोले के बारात में शामिल हुई। झांकी में साहबगंज बाजार के युवा और अतिथि कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण कर उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोग जुटे।