बेलहर: लोढ़िया गांव के पास बाइक सवार शराब तस्कर गिरफ्तार एक बाइक और 50 लीटर महुआ शराब जब्त
Belhar, Banka | Mar 7, 2024 बेलहर खसिया मुख्य मार्ग पर लोढ़िया गांव के पास आज पुलिस को देख कर भाग रहे बाइक सवार शराब तस्कर को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर के बाइक पर रखे बोरे से 50 पॉलिथीन में 50 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने तस्कर का बाइक भी जब्त कर लिया। शराब तस्कर ने पुलिस को अपना नाम संजीव कुमार उर्फ विभीषण यादव, घर रामनगर बाराडीह बताया।