बेलहर: जिलेबिया मोड़ सहित 04 गांवों से 02 वारंटियों और 02 शराबियों को किया गया गिरफ्तार
Belhar, Banka | Mar 9, 2024 जिलेबिया मोड़ सहित 04 गांवों से 02 वारंटियों और 02 शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मधुकरपुर गांव से वारंटी मनोज मांझी और खरौंधा गांव से वारंटी राजेंद्र पंडित को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दूसरी तरफ बेलहर और जिलेबिया मोड़ में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी ललन यादव और छोटू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटियों और शराबियों को कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है।