बेलहर: धौरी गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला 08 लोगों के खिलाफ थाना में केस दर्ज
Belhar, Banka | Mar 9, 2024 धौरी गांव में ससुराल वालों ने 02 लाख दहेज के लिए विवाहिता कंचन कुमारी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके आने पर पति सूरज दास वहां पहुंचकर कंचन कुमारी और उसकी मां के साथ मारपीट किया। इस संबंध में कंचन कुमारी से थाना में ससुराल पक्ष के सूरज दास, विशु दास, रूणा देवी, अजय दास, दीपक दास, मनकी देवी, गुड़िया देवी और प्रमोद दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।