ब्यौहारी: सुखा तिराहा में किराना दुकान का शटर तोड़कर हुई हजारों की चोरी, पुलिस कर रही जांच
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सुखा तिराहा के वार्ड नंबर 13 में स्थित एक किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है, दुकान में रखे नगद रुपए एवं किरना सामान की चोरों ने चोरी की है। कुल 30 हजार की चोरी हुई है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार की सुबह 10.30 बजे दी है।