ब्यौहारी: ब्यौहारी के देवरा और सरवाही गांव में 10 हाथियों ने खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया, वन विभाग निगरानी कर रहा है
बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के बाद देश में हड़कंप मचा हुआ है। हाथियों की मौत के बाद एक हाथियों का दल शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र के ब्यौहारी में दस्तक दी है। ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के देवरा एवम सरवाही गांव में 10 हाथियों ने दस्तक दी , और किसानों की खड़ी फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचा है। यह जानकारी एसडीओ ने मंगलावर की दोपहर एक बजे दी है।