ब्यौहारी: ब्यौहारी के बोचरो गांव में हाथियों के झुंड ने खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया, किसान नाराज
बोचरो गांव में 10 हाथियों के झुंड ने खेत में लगी खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों में काफी नाराजगी है,तो वहीं वन विभाग का कहना है कि नुकसान हुई फसलों का जायजा लेने अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। जल्द ही इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी यह जानकारी बुधवार की सुबह 9:00 बजे दी गई।