लोहरदगा: नए समाहरणालय में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक, छात्रों की कोचिंग व खेल प्रशिक्षण योजनाओं को मिली मंजूरी
लोहरदगा के नए समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार शाम 4 बजे डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने डीएमएफटी मद से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।