मुज़फ्फरनगर: रोनी हरजीपुर में सेनापति धीर सिंह पुंडीर की 15 फरवरी को प्रतिमा लगाए जाने को लेकर चरथावल कस्बे में हुई बैठक
15 फरवरी को चरथावल के रोनी हरजीपुर में पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर चरथावल कस्बे राजपूत समाज की एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पहुंचे त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि मूर्ति लगाने को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए और जिला प्रशासन मूर्ति अपनी देखरेख में लगवाए।