मुज़फ्फरनगर: 6 दिन पूर्व मेरठ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हुई हत्या को लेकर परिजनों ने प्रेस वार्ता कर पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
6 दिन पूर्व मेरठ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में जाट कॉलोनी निवासी निखिल तिवारी की हुई हत्या को लेकर परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उनके पुत्र निखिल तिवारी की 6 दिन पूर्व कुछ लोगों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिस पर पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मंसूरपुर पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां कि पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।