कोईलवर: कोईलवर चांदी और गिधा के विभिन्न कांडों में जप्त देसी तथा विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया कोइलवर थाना परिसर में
सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे कोईलवर प्रखंड के कोईलवर, चांदी और गिधा थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में जब्त की गई देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण कोईलवर थाना परिसर में किया गया। जानकारी के अनुसार, कोईलवर थाना क्षेत्र से जब्त 620 लीटर, चांदी थाना से 180 लीटर तथा गिधा थाना क्षेत्र से जब्त 450 लीटर देसी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।