वाराणसी में फेसबुक कमेंट पर घर से खींचकर पीटाः कांग्रेस नेत्री ने समर्थकों के साथ थप्पड़ मारे
Sadar, Varanasi | Sep 15, 2024 वाराणसी में फेसबुक कमेंट विवाद का कारण बन गया। कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल अपने समर्थकों के साथ कमेंट करने वाले राजेश सिंह के घर पहुंची। पहले उसके घर के बाहर से फेसबुक LIVE किया। खूब खरी-खोटी सुनाई। फिर कमेंट करने वाले राजेश सिंह को घर से खींचकर पीटा गया। बीच-बचाव करने आई राजेश की पत्नी को भी चोट लगी।