बौंसी: बौसी प्रखंड के तीन केंद्रों पर 575 परीक्षार्थियों ने दी इंटरमीडिएट की परीक्षा
Bausi, Banka | Feb 1, 2025 बौसी प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित हुई। शाम 5:00 बजे तक सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा समाप्त हुई। 586 परीक्षार्थियों में से 575 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीनों परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल तैनात रहे।