राजपुर: चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Rajpur, Buxar | May 22, 2026 चौसा-कोचस मुख्य पथ पर राजपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत युवक की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र स्थित कंजर गांव निवासी उमेश चौधरी के पुत्र निरंजन चौधरी के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल युवक की पहचान उसी गांव के सनी कुमार के रूप में हुई है।