सहारनपुर: पुलिस ने नशा तस्करों की 2.05 करोड़ की संपत्ति जब्त की, 13 संपत्तियों पर की कार्रवाई: एसएसपी ने दी जानकारी
सहारनपुर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में थाना बेहट पुलिस ने 16 अगस्त 2026 को अमित उर्फ अनीस निवासी थाना सरसावा क्षेत्र और तालिब पुत्र सलीम निवासी थाना मिर्जापुर क्षेत्र को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 804 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।