चूरू: रोडवेज बस स्टैंड के पास 30 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Aug 19, 2026 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक मंगलवार शाम घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन देर रात नया बस स्टैंड रोड के पास अचेत अवस्था में मिला। गश्त कर रही पुलिस उसे राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया।