घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय में एमओ ने राशन डीलरों के साथ की बैठक
Ghaghra, Gumla | May 14, 2026 घाघरा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में एमओ द्वारा जन वितरण प्रणाली के राशन डीलरो के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाना था। बैठक में एमओ ओमप्रकाश कन्हैया लाल ने सभी डीलरो को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।