कृष्णा मार्केट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ स्थापित
Badarpur, South East Delhi | Oct 2, 2026
कालकाजी के कृष्णा मार्केट में देशबंधु कॉलेज के पास महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया पिंक बूथ शुरू हुआ। यहां सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने छेड़छाड़ या अप्रिय घटनाओं पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं।