शाजापुर: ग्राम बाईहेड़ा में कुएं में मिला एक युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाईहेड़ा में एक युवती का शव कुएं में मिला है। जिसे होमगार्ड की टीम ने बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। कोतवाली थाना टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम बाइहेड़ा में टममू पिता कन्हैयालाल विश्वकर्मा उम्र 23 साल का शव मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।