शाजापुर: ग्राम रंथभंवर में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
ग्राम रंथभवर गांव में एक युवक का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को साैंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम रंथभवर के समीप बल्डी पर पे़ड़ पर फांसी लटका मिला।