शाजापुर: करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस नेता की अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग को लेकर बंजारा समाज ने SDOP को दिया ज्ञापन
बंजारा समाज के लोग बड़ी संख्या में एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी के नाम एसडीओपी को ज्ञापन सोप कर करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता हेमंत चौहान पर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बंजारा के समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि बीते दिनों करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता ने बंजारा समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी ।