शाजापुर: पीडीएस के चावल का अवैध भंडारण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज, मामले की जांच कर रही शाजापुर कोतवाली पुलिस
शाजापुर शहर के डांसीपुरा इलाके से 17 अगस्त को एक निजी गोदाम से राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने तीन सौ आठ क्विंटल दस किलो पीडीएस का चावल जब्त किया था। मामले में खाद्य विभाग के आवेदन पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी रईस खां पिता गुल मोहम्मद निवासी डांसीपुरा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी की तलाश कर रही है।