शाजापुर: जिला रोजगार कार्यालय पर हुआ रोजगार मेले का आयोजन, प्रचार प्रसार के अभाव में कम पहुंचे आवेदक
रोजगार कार्यालय शाजापुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। हालांकि प्रचार प्रसार के अभाव में इसमें सिर्फ 134 आवेदकों ने ही भाग लेकर साक्षात्कर दिया। इनमें से विभिन्न पंदों पर साक्षात्कार लेकर 72 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। साथ ही आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर द्वारा 13 आवेदकों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।