वैशाली: मझौली मुखिया पति को जान से मारने की मिली धमकी, संघ ने की कार्रवाई की मांग
मझौली मुखिया पति संजीव सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुखिया संघ ने बैठक की। जिसमें मुखिया संघ ने निर्णय लिया कि अगर पुलिस के द्वारा एक सप्ताह के अंदर नामित अपराधी सहित अज्ञात अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाते हुए गिरफ्तारी नहीं की गई तो मुखिया संघ जन सहयोग के माध्यम से जनतांत्रिक तरीके से पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा।