वैशाली: वाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के पास अपराधियों ने बाइक सवार को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के वाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज के पास की है। घायल व्यक्ति का नाम बिपिन कुमार झा है जो हाजीपुर का रहने वाला है।