वैशाली: मझौली चकतैयब में हाट लगने से किसानों में खुशी की लहर।
प्रखंड क्षेत्र के किसानों को अपने फल और सब्जियां बेचने के लिए अब किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान अपने उत्पाद को मझौली चकतैयब में खुली हाट पेढीया में प्रत्येक दिन बेच सकते हैं। यहां किसानों को उनकी सब्जियों की उचित कीमत मिलेगी और हाट पेढीया में बैठने के लिए कोई शुल्क भी नहीं लगेगा। वही इस हाट पेढीया खुलने से किसानों से लेकर आम लोगों में खुशी की लहर।