वैशाली: प्रखंड प्रमुख वं उप प्रमुख कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन ।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में साेमवार काे प्रमुख कार्यालय का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने फीता काटकर किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के तौर पर नेपाल के सांसद उपस्थित थे वहीं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख प्रखंड क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा करें।