कटंगी: आखिर कटंगी को कब मिलेगा तहसीलदार, राजस्व व्यवस्था चरमराई, एक ही अधिकारी के कंधों पर दोहरा बोझ
शासन के राजस्व कार्यों को गति देने के दावों की पोल कटंगी और तिरोड़ी तहसील में खुलती नजर आ रही है। एक ही अधिकारी पर दो तहसीलों का अतिरिक्त प्रभार लादने से गैर-न्यायालयीन कामकाज पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि 23 जुलाई 2025 को तत्कालीन कलेक्टर बालाघाट ने जिले में राजस्व न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन कार्यों के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार