गोहद: मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण
Gohad, Bhind | Apr 16, 2026 मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में गुरुवार को 10 बजे ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, महेश भाई, कुमारी अनामिका द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण कर्मचारी को दिया गया। इस प्रशिक्षण में विशेष यही बताया गया, आज के भागम भाग के जीवन में हम बहुत कुछ मैनेज करते हैं, लेकिन हम अपने मन को और स्वयं को मैनेज करना भूल जाते है।