Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

समालखा थाना क्षेत्र में स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने 10 क्विंटल से ज्यादा डोडा पोस्त सहित वाहन चालक को किया गिरफ्तार।

Panipat, Panipat | Jul 13, 2026

MORE NEWS

कचरे से बनेगा ग्रीन कोल, बदलेगी शहर की तस्वीर : विपुल गोयल

वर्षों से कूड़े की समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद को अब स्थायी समाधान मिलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को वार्ड-35 स्थित राजीव नगर, पुरानी चुंगी रोड से स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत करते हुए दावा किया कि आने वाले समय में वैज्ञानिक तकनीक के जरिए कचरे का निस्तारण किया जाएगा और फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की कतार में खड़ा किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत के दौरान मंत्री ने कहा कि शहर को केवल साफ करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि वर्षों से जमा कचरे का स्थायी और वैज्ञानिक समाधान तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वाराणसी में एनटीपीसी द्वारा संचालित ग्रीन कोल परियोजना का अध्ययन किया गया है, जहां कचरे से ईंधन योग्य कोयला तैयार किया जा रहा है। इसी तकनीक को फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू करने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब नगर निकायों में आधुनिक कचरा संग्रहण वाहन, डोर-टू-डोर कलेक्शन, जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कम्पोस्ट प्लांट और माइक्रो प्रोसेसिंग सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण हो सके और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले।

विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी शहर की असली पहचान उसकी स्वच्छता होती है और केवल सरकारी प्रयासों से यह लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को आदत बनाएं और अपने घर, मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन आज देश का सबसे बड़ा जनआंदोलन बन चुका है। हरियाणा भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है और हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल का राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करना इसका उदाहरण है।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि यदि प्रशासन की योजनाओं के साथ जनता का सहयोग भी जुड़ जाए, तो फरीदाबाद जल्द ही देश के सबसे स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहरों में अपनी पहचान बना सकता है।

इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, सोनू शर्मा, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष राघव, पार्षद ज्योति सिलानी, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप शाहनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कचरे से बनेगा ग्रीन कोल, बदलेगी शहर की तस्वीर : विपुल गोयल वर्षों से कूड़े की समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद को अब स्थायी समाधान मिलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को वार्ड-35 स्थित राजीव नगर, पुरानी चुंगी रोड से स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत करते हुए दावा किया कि आने वाले समय में वैज्ञानिक तकनीक के जरिए कचरे का निस्तारण किया जाएगा और फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की कतार में खड़ा किया जाएगा। अभियान की शुरुआत के दौरान मंत्री ने कहा कि शहर को केवल साफ करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि वर्षों से जमा कचरे का स्थायी और वैज्ञानिक समाधान तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वाराणसी में एनटीपीसी द्वारा संचालित ग्रीन कोल परियोजना का अध्ययन किया गया है, जहां कचरे से ईंधन योग्य कोयला तैयार किया जा रहा है। इसी तकनीक को फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब नगर निकायों में आधुनिक कचरा संग्रहण वाहन, डोर-टू-डोर कलेक्शन, जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कम्पोस्ट प्लांट और माइक्रो प्रोसेसिंग सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण हो सके और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले। विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी शहर की असली पहचान उसकी स्वच्छता होती है और केवल सरकारी प्रयासों से यह लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को आदत बनाएं और अपने घर, मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन आज देश का सबसे बड़ा जनआंदोलन बन चुका है। हरियाणा भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है और हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल का राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करना इसका उदाहरण है। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि यदि प्रशासन की योजनाओं के साथ जनता का सहयोग भी जुड़ जाए, तो फरीदाबाद जल्द ही देश के सबसे स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहरों में अपनी पहचान बना सकता है। इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, सोनू शर्मा, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष राघव, पार्षद ज्योति सिलानी, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप शाहनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 13, 2026

चार-पांच चक्कर लगाए, फिर आकाश को साथ ले गई...
नहर में साथ कूदे थे लड़का-लड़की, अब परिजनों ने बताई अंदर की बात, CBI जांच की उठाई मांग
#death
#police
#Crime
#CANALES
#justice
#faridabad
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

चार-पांच चक्कर लगाए, फिर आकाश को साथ ले गई... नहर में साथ कूदे थे लड़का-लड़की, अब परिजनों ने बताई अंदर की बात, CBI जांच की उठाई मांग #death #police #Crime #CANALES #justice #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 13, 2026

“करीब डेढ़ घंटे से रेंग रहे वाहन”
ग्रीन फील्ड अंडरपास पर भीषण जाम...
#traffic 
#TrafficPolice 
#greenfields 
#roadtrip 
#underpass 
#faridabad 
#voiceoffaridabad 
#Voiceoffreedom

“करीब डेढ़ घंटे से रेंग रहे वाहन” ग्रीन फील्ड अंडरपास पर भीषण जाम... #traffic #TrafficPolice #greenfields #roadtrip #underpass #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 13, 2026

वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण से बदलेगी फरीदाबाद की तस्वीर: विपुल गोयल

हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को फरीदाबाद के वार्ड-35 स्थित राजीव नगर, पुरानी चुंगी रोड से स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और जनभागीदारी के माध्यम से फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी विकसित शहर की पहली पहचान उसकी स्वच्छता होती है। केवल सरकारी प्रयासों से शहर को साफ नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज देश का सबसे बड़ा जनआंदोलन बन चुका है।

वैज्ञानिक तकनीक से होगा कूड़े का स्थायी समाधान

विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल नियमित सफाई करना नहीं, बल्कि वर्षों से जमा कचरे का वैज्ञानिक और स्थायी निस्तारण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित एनटीपीसी की ग्रीन कोल परियोजना का अध्ययन किया गया है, जहां कचरे से ईंधन योग्य ग्रीन कोल तैयार किया जा रहा है। इसी मॉडल को फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा कचरा प्रबंधन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग, आधुनिक कचरा संग्रहण वाहनों, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कम्पोस्ट प्लांट और माइक्रो प्रोसेसिंग सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत कर रही है। इससे कचरे के पुनर्चक्रण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल का उदाहरण दिया

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल ही में घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशासन और जनभागीदारी से बड़े बदलाव संभव हैं।

हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी

विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि गंदगी न फैलाने की आदत विकसित करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, सोनू शर्मा, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष राघव, पार्षद ज्योति सिलानी, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप शाहनी सहित पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण से बदलेगी फरीदाबाद की तस्वीर: विपुल गोयल हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को फरीदाबाद के वार्ड-35 स्थित राजीव नगर, पुरानी चुंगी रोड से स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और जनभागीदारी के माध्यम से फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी विकसित शहर की पहली पहचान उसकी स्वच्छता होती है। केवल सरकारी प्रयासों से शहर को साफ नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज देश का सबसे बड़ा जनआंदोलन बन चुका है। वैज्ञानिक तकनीक से होगा कूड़े का स्थायी समाधान विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल नियमित सफाई करना नहीं, बल्कि वर्षों से जमा कचरे का वैज्ञानिक और स्थायी निस्तारण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित एनटीपीसी की ग्रीन कोल परियोजना का अध्ययन किया गया है, जहां कचरे से ईंधन योग्य ग्रीन कोल तैयार किया जा रहा है। इसी मॉडल को फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा कचरा प्रबंधन उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग, आधुनिक कचरा संग्रहण वाहनों, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कम्पोस्ट प्लांट और माइक्रो प्रोसेसिंग सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत कर रही है। इससे कचरे के पुनर्चक्रण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल का उदाहरण दिया कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल ही में घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशासन और जनभागीदारी से बड़े बदलाव संभव हैं। हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि गंदगी न फैलाने की आदत विकसित करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, सोनू शर्मा, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष राघव, पार्षद ज्योति सिलानी, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप शाहनी सहित पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jul 13, 2026