समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे के भीतर गला रेतकर हुई हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद.
समस्तीपुर पुलिस ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का महज 48 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की रात लगभग 1:15 बजे मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनघरा टोला, वार्ड संख्या-07 में विजय दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 121/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर एसआईटी (SIT) का गठन किया गया।
तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों—जितेंद्र कुमार उर्फ जितेंद्र दास तथा अमन कुमार—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक एवं जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी विवाद के कारण दोनों आरोपियों ने मिलकर सोए हुए विजय दास की गला रेतकर हत्या कर दी। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है तथा बरामद चाकू को वैज्ञानिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
#Samastipur #SamastipurPolice #BiharPolice #Musrigharari #CrimeNews #MurderCase #PoliceAction #BreakingNews #BiharNews #StreamBihar #CrimeUpdate #Justice #SIT #SamastipurNews #Bihar