सिहोरा: मझौली रोड पर महाराजा ढाबा के सामने अज्ञात कार चालक ने युवक को टक्कर मारी, गंभीर घायल
सिहोरा थाना क्षेत्र के मझौली रोड महाराजा ढाबा के सामने अज्ञात कार चालक ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे मझौली से सिहोरा आ रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते वह दूर जा गिरा। जिस कारण उसे हाथ पैर में गंभीर चोटें पहुंची हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर गंभीर अवस्था को देखते हैं डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर द