उनियारा: उनियारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चमन को लेकर कल 29 जून को होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
Uniara, Tonk | Jun 28, 2026 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कल 29 जून को किया जाएगा। रविवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विशेष ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम चयन को लेकर कार्यवाही की जाएगी।