कटनी नगर: नई बस्ती चड्डा कॉलेज: बीकॉम ऑनर्स की फीस लेकर छात्रों को थमा दी बीकॉम की डिग्री
शहर के नई बस्ती स्थित चड्डा कॉलेज के छात्र-छात्राएं आज मंगलवार दोपहर 1:30 मिनट पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे जहां उन्होंने शिकायत में बताया कि उन्होंने बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई के लिए फीस दी थी लेकिन अब उन्हें बीकॉम प्लेन की डिग्री दी जा रही। उन्होंने कालेज प्रबंधन पर आरोप लगाए और उनसे ली गई अतिरिक्त फीस वापस किए जाने की मांग की है। कलेक्टर के समक्ष शिकायत की।