बेगूसराय: बेगूसराय में जिला परिषद अध्य्क्ष सुरेंद्र पासवान के ऊपर अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
समाहरणालय परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है. डीएम की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. समाहरणालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती की गई थी. जिला परिषद के 11 सदस्यों ने जिला परिषद अध्य्क्ष के ऊपर अविश्वास प्रस्ताव दिया था.