बेगूसराय: रतनपुर में कांग्रेस नेता के घर के आगे से स्कार्पियो की हुई चोरी, वारदात सीसीटीवी में हुआ कैद
रतनपुर में बीती रात कांग्रेस नेता अनुपम कुमार अन्नू के घर के आगे लगे स्कॉर्पियो की चोरी हो गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया है. इस संबंध में कांग्रेस नेता अनुपम कुमार अन्नू ने बताया कि बीती रात मेरे घर के सामने स्कॉर्पियो लगी हुई थी. लगभग रात 2:00 बजे के बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना की पूरी जानकारी रतनपुर थाना में दे दी गई है.