बेगूसराय: बेगूसराय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान, दियारा क्षेत्र में हुई सघन छापेमारी
बेगूसराय में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-जोर से प्रशासन द्वारा की जा रही है. इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. इसी कड़ी में 3 अप्रैल को दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी.