कासगंज: महावर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ की गई मारपीट, आरोपियों पर दर्ज हुई एफआईआर
ढोलना कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए महावर गांव की रहने वाली रूपवती पत्नी विजय कुमार ने आरोप लगाया कि वह दरवाजे पर बैठी थी। आरोप है तभी गांव के हो तेजवीर, अखिलेश और प्रमोद शराब पीकर गाली गलौज करने लगे। गलियों का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।