तानसेन: परिचितों ने युवक को अगवा कर 3 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से शिवपुरी पहुंचकर एक आरोपी पकड़ा
तानसेन नगर से वीरू करण के अपहरण और 3 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को शिवपुरी से बरामद कर लिया है।सोमवार दोपहर को 2 परिचित युवक वीरू को अपने साथ ले गए थे।शाम को वीरू के मोबाइल से उसकी पत्नी रवीना के फोन पर वाट्सऐप मैसेज भेजकर 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पत्नी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।