गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के चतरो निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
देवरी थाना क्षेत्र के चतरो निवासी सूरज कुमार राम की मौत सड़क हादसे में हो गई। गुरुवार को 10 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूरज कुमार राम मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान चतरो पेट्रोल पंप के पास किसी अन्य मोटरसाइकिल से इसकी मोटरसाइकिल टकरा गई। जिसमें सड़क पर गिरकर यह घायल हो गया।