लोक निर्माण विभाग कोटी उपमंडल ने इस वर्ष साढ़े आठ किलोमीटर सडक़ पर टायरिंग का कार्य पूरा कर लिया है। टायरिंग के बाद सड़कों के चकाचक होने से लोगों का सफर सुगम व सुरक्षित हो गया है। इस कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। यह जानकारी एसडीओ ईं. संजीव अत्री ने शनिवार शाम 5 बजे मीडिया के साथ सांझा की है।