बिहान की सोलर दीदी संगीता धृतलहरे साझा करेंगी ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम में अपना अनुभव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली बिल योजना के तहत महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बनीं बलौदाबाजार की सोलर दीदी
बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी मे जिला कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के नेतृत्व मे एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली बिल योजना के तहत कार्य कर रहीं जिले की सोलर दीदी संगीता धृतलहरे ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब वे लोकप्रिय ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम के आगामी प्रसारण में अपने अनुभव साझा करेंगी। यह उपलब्धि न केवल संगीता धृतलहरे के लिए, बल्कि पूरे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले और बिहान परिवार के लिए गर्व का विषय है।
सोल�
21 views | Baloda Bazar, Chhattisgarh | Oct 30, 2026