Follow...कोटा में बोरखेड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार,
झालावाड जिले के अकलेरा निवासी तस्करी के आरोपी गोलु उर्फ गोलु खान उर्फ शेरखान को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शहरभर में वांछित, फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उद्योग नगर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी।, 26 जनवरी 2026 को उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान आरोपी इमरान उर्फ सेहेल के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद की थी। इस मामले में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान सामने आया कि बरामद स्मैक झालावाड़ जिले के अकलेरा निवासी शेरखान उर्फ गोलु से लाई गई थी। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बोरखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार दबिश, मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी का पीछा किया और आखिरकार 7 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को 8 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Sangod, Kota | Jun 7, 2026