महनार: हसनपुर उत्तरी पंचायत में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला सहित 3 घायल
महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी पंचायत में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए।घटना में घायल सभी को सोमवार की देर रात करीब 10 बजे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया।घटना को लेकर एक पक्ष के वीरेंद्र शर्मा ने मुकुल शर्मा उसके पुत्र एवं पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है