महनार: नगर परिषद के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन
महनार नगर परिषद के सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए वार्ड पार्षदो ने ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है।वार्ड पार्षद अशोक कुमार राय के नेतृत्व में आमरण अनशन पर बैठे वार्ड पार्षदो ने नगर परिषद के सभापति एवं नगर के कार्यपालक पदाधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाया है।