महनार: बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड-10 में करंट लगने से 55 वर्षीय महिला की हुई मौत
महनार प्रखंड क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या 10 में करंट की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।मृतका तुलसी सहनी की पत्नी धर्मशीला देवी बताया गया है।घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।बताया गया कि मृतका धर्मशीला देवी घर मे रखे स्टैंड फैन को चालू कर सोने गई थी तभी तभी करंट प्रवाहित पंखे से चिपक गई और मौत हो गई।